Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

सुंदरवन तटीय सीमाओं पर घुसपैठ की आशंका के बीच खुफिया निगरानी बढ़ाई गई

यह कार्रवाई हाल ही में दक्षिण 24 परगना जिले के एक गांव से 24 बांग्लादेशी घुसपैठियों की गिरफ्तारी के बाद शुरू की गई है। गिरफ्तार किए गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, ये सभी भारत-बांग्लादेश सीमा पर सक्रिय एक मानव तस्कर की मदद से भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे।

29 Apr 2025

सुंदरवन तटीय सीमाओं पर घुसपैठ की आशंका के बीच खुफिया निगरानी बढ़ाई गई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना जिलों के सुंदरवन क्षेत्र में फैली करीब 150 किलोमीटर लंबी तटीय सीमा पर अवैध घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर केंद्र और राज्य की खुफिया एजेंसियों ने निगरानी और सख्त कर दिया है।

यह कार्रवाई हाल ही में दक्षिण 24 परगना जिले के एक गांव से 24 बांग्लादेशी घुसपैठियों की गिरफ्तारी के बाद शुरू की गई है। गिरफ्तार किए गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, ये सभी भारत-बांग्लादेश सीमा पर सक्रिय एक मानव तस्कर की मदद से भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे।

बताया जा रहा है कि यही एजेंट आगे भी घुसपैठ कराने की साजिश में लगा है और इसके लिए सुंदरवन के उन तटीय और द्वीपीय रास्तों का इस्तेमाल हो सकता है, जहां सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है। इसके मद्देनजर खुफिया एजेंसियों ने खासतौर पर उन द्वीपों पर अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं, जो घुसपैठियों के लिए भारत में दाखिल होने के शुरुआती ठिकाने बन जाते हैं।

खासकर गोसाबा ब्लॉक के 13 द्वीपों को अत्यधिक संवेदनशील माना गया है, जहां सुरक्षा बलों की नियमित मौजूदगी बहुत कम है। ये द्वीप आमतौर पर मछुआरों के अस्थायी पड़ाव स्थल भी रहते हैं, जिससे निगरानी की चुनौतियां और बढ़ जाती हैं।

स्थानीय तटीय पुलिस थानों की ओर से भी गश्त को तेज किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, “किसी भी संदिग्ध नाव की गहन तलाशी ली जा रही है और उसमें सवार सभी लोगों की पहचान की जांच की जा रही है। मछुआरों को हमेशा पहचान पत्र साथ रखने के निर्देश दिए गए हैं।”

उन्होंने बताया कि दस्तावेजों की सत्यता की जांच के लिए भी औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं।

इसके अलावा सुंदरवन को कोलकाता से जोड़ने वाले बासंती एक्सप्रेसवे पर भी सुरक्षा चौकियां स्थापित की गई हैं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और भारतीय तटरक्षक बल ने भी क्षेत्र में अपनी संयुक्त गश्ती को और तेज कर दिया है।

सुरक्षा एजेंसियों का यह समन्वित अभियान इस संवेदनशील क्षेत्र में किसी भी संभावित घुसपैठ को रोकने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सुंदरवन तटीय सीमाओं पर घुसपैठ की आशंका के बीच खुफिया निगरानी
यह कार्रवाई हाल ही में दक्षिण 24 परगना जिले के एक गांव से 24 बांग्लादेशी घुसपैठियों की गिरफ्तारी के बाद शुरू की गई है। गिरफ्तार किए गए लोगों में महिलाएं और बच्च





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News